![]() |
| Chibi Style 3D Selfie |
दोस्तों आज के समय में AI (Artificial Intelligence) सिर्फ टेक्नोलॉजी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह creativity का भी एक बड़ा माध्यम बन चुका है। सोशल मीडिया पर इन दिनों AI Chibi Style 3D Selfie का ट्रेंड तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग अपनी ओरिजिनल फोटो को एक क्यूट, कार्टून जैसी 3D इमेज में बदल रहे हैं।
इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि AI Chibi Style 3D Selfie क्या होती है, यह इतना popular क्यों है और आप इसे खुद कैसे बना सकते हैं।
Chibi Style क्या होती है?
Chibi जापानी आर्ट स्टाइल है इसमें:
सर थोड़ा बड़ा होता है।
शरीर छोटा और गोल होता है।
आंखें भी बड़ी और चेहरा काफी क्यूट होता है।
जब इसे 3D इफेक्ट के साथ बनाया जाता है तो यह toy या mini character जैसा लगता है।
AI Chibi Style 3D Selfie क्यों Viral हो रही है?
इसके ट्रेडिंग में आने के पीछे कई कारण है:-
लोग अपनी creativity दिखाते हैं।
AI Tools आसानी से उपयोग कर पाना।
कुछ ही मिनट में photo cartoon जैसा बनाकर रेडी हो जाना।
Social media के लिए यूनिक लुक मिलता है।
लोग ऐसी creative images को लाइक भी करते हैं।
AI से Chibi Style 3D Selfie कैसे बनाएं? (Step-by-Step)
Step 1: एक साफ़ Photo चुनें
फोटो में लाइटिंग अच्छी होनी चाहिए।
फोटो बिल्कुल क्लियर होना चाहिए।
Step 2: AI Image Tool का इस्तेमाल करें
आज कई AI Tool उपलब्ध है जो आसानी से आपके फोटो को 3D chibi style image बना कर दे सकते हैं। पर आप 🍌 nano banana pro की सहायता से से बना सकते हैं।
Step 3: Simple Prompt लिखें
आप इस तरह से Prompt लिख सकते हैं।
“Create a cute 3D chibi style character with big eyes, soft lighting and toy-like appearance.”
Step 4: Generate और Download
कुछ ही सेकंड में AI आपको 3D chibi style image बनाकर दे देगा और आप इसे simply download कर सकते हैं।
AI Chibi 3D Selfie के उपयोग
AI से बनी Chibi 3D selfies कई जगह इस्तेमाल किए जा रहे हैं:
✅ Social media profile picture
✅ Instagram / Facebook post
✅ Blog या website graphic
✅ Digital art और creative projects

0 Comments